कर के दिल को शिकार आँखों में

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

कर के दिल को शिकार आँखों में

घर करे है तू यार आँखों में

चश्म-ए-बद दूर हो नज़र न कहीं

है निपट ही बहार आँखों में

और सब चेहरा-बाज़ियों के सिवा

इश्वा है सद-हज़ार आँखों में

क्या कहूँ कुछ कही नहीं जाती

बातें हैं बे-शुमार आँखों में

जिस घड़ी घूरते हो ग़ुस्सा से

निकले पड़ता है प्यार आँखों में

तीर-ए-मिज़्गाँ दिलों के पार हुए

है ये गुज़र ओ गुज़ार आँखों में

यार तेरे लिए ये गौहर-ए-अश्क

थे बरा-ए-निसार आँखों में

अश्क-ए-ख़ूनीं के ये नहीं क़तरे

ये रहे हैं शरार आँखों में

देखना टुक 'असर' से नज़रें मिला

क्या हुए थे क़रार आँखों में

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like