बे-कसी में असर यगाना है

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

बे-कसी में असर यगाना है

दिल भी उस का नहीं बेगाना है

ग़रज़ आईना-दारी-ए-दिल से

तेरा जल्वा तुझे दिखाना है

मिस्ल-ए-नक़्श-ए-क़दम में जब तईं हूँ

आँखें हैं और ये आस्ताना है

यही तार-ए-नफ़स की आमद-ओ-शुद

जामा-ए-तन का ताना-बाना है

गले मिलना न गो कि हाथ लगे

लेक मंज़ूर दिल मिलाना है

नाम अन्क़ा निशान तेरे का

जूँ नगीं दिल में आशियाना है

दोस्त दुश्मन सभी हुए हैं तेरे

क्या बुराई का अब ज़माना है

दिल-ए-गुम-गश्ता को मैं ढूँडूँ कहाँ

न कहीं ठोर ने ठिकाना है

है दीवाना ब-कार-ए-ख़ुद होश्यार

ये न समझो 'असर' दीवाना है

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय