शुक्रिया तेरा कि ग़म का हौसला रहने दिया - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

शुक्रिया तेरा कि ग़म का हौसला रहने दिया
बे-असर कर दी दुआ दस्त-ए-दुआ रहने दिया

मुंसिफ़ी का शोर-ए-महशर गूँजता रहने दिया
सब दलीलों को सुना और फ़ैसला रहने दिया

ऐ ख़ुदा मम्रून हूँ तेरा कि मेरे फूल में
तू ने ख़ुशबू-ए-हवस रंग-ए-वफ़ा रहने दिया

कुछ इशारे इतने मुबहम इतने वाज़ेह इतने शोख़
दास्ताँ सारी सुना दी मुद्दआ रहने दिया

एक नाज़-ए-बे-तकल्लुफ़ मेरे तेरे दरमियाँ
दूरियाँ सारी मिटा दीं फ़ासला रहने दिया
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like