पंद्रह अगस्त - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

अहिंसा की शमशीर चमकी इसी दिन

ग़ुलामी की ज़ंजीर टूटी इसी दिन

गुलिस्ताँ की तक़दीर बदली इसी दिन

उठो आज ख़ुशियों के हम गीत गाएँ

चलो अपनी धरती को दुल्हन बनाएँ

खुले कैसे कैसे भरम दुश्मनों के

रहे फिर न बाक़ी सितम दुश्मनों के

मिटे इस ज़मीं से क़दम दुश्मनों के

उठो आज ख़ुशियों के हम गीत गाएँ

चलो अपनी धरती को दुल्हन बनाएँ

इसी दिन की ख़ातिर बड़े ग़म उठाए

ज़मीं आसमाँ के क़ुलाबे मिलाए

ज़रा भी न अपने क़दम डगमगाए

उठो आज ख़ुशियों के हम गीत गाएँ

चलो अपनी धरती को दुल्हन बनाएँ

ये वो दिन है हम जिस की बरकत को समझें

यही दिन है वो जिस की क़ीमत को समझें

यही दिन है वो जिस की अज़्मत को समझें

उठो आज ख़ुशियों के हम गीत गाएँ

चलो अपनी धरती को दुल्हन बनाएँ

तिरंगे को हम और ऊँचा उठा दें

चराग़ों से हर बाम-ओ-दर को सजा दें

ज़माने को ये सरख़ुशी भी दिखा दें

उठो आज ख़ुशियों के हम गीत गाएँ

चलो अपनी धरती को दुल्हन बनाएँ

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like