ले चलो मुझ को उस आईना-ए-रुख़्सार के पास

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ले चलो मुझ को उस आईना-ए-रुख़्सार के पास

ख़ाक उस ज़ीस्त पे जो यार न हो यार के पास

नर्गिस-ए-चश्म का मत रख दिल-ए-रंजूर ख़याल

या'नी बीमार को रखते नहीं बीमार के पास

सर मिरा तन से अगर दूर किया सर सदक़े

रखियो क़ातिल तो मुझे अपनी ही दीवार के पास

चश्म-ए-मस्त उस की से आख़िर को होई हम भी ख़राब

है यही उस की सज़ा बैठे जो मय-ख़्वार के पास

यूँ ख़याल उस का सर-अफ़राज़ करे है 'मारूफ़'

शह क़दम-रंजा करे जूँ कसू नादार के पास

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय