कब तसव्वुर में तिरे दीदा-ए-तर बंद किया

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कब तसव्वुर में तिरे दीदा-ए-तर बंद किया

ख़ाना-ए-आइना में तुझ को नज़र-बंद किया

क्या नज़ाकत है सबा उस की कमर की जिस ने

सुब्ह-दम तार-ए-रग-ए-गुल से कमर-बंद किया

दिल का अहवाल जो खुलता नहीं तू ने ऐ चश्म

क़ासिद-ए-अश्क को आने से मगर बंद किया

राहत-ए-ख़्वाब-ए-अदम देख के सब ने यक-दस्त

नक़्श-ए-पा से कफ़-ए-हर-ख़ाक में दर-बंद किया

देख 'मारूफ़' कि उस शोख़ ने शब को यक-दस्त

ताइर-ए-रंग-ए-हिना को ब-हुनर बंद किया

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like