आह वो कौन था ख़ुदा मारा

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

आह वो कौन था ख़ुदा मारा

जिस ने उस से मुझे लगा मारा

क्या ग़ज़ब थी वो जुम्बिश-ए-अबरू

साफ़ जैसे कि नीमचा मारा

बा'द मुद्दत मिले थे कल उन से

आज लोगों ने फिर लगा मारा

वस्ल की शब भी मैं न सोया आह

रोज़-ए-हिज्र उन के ख़ौफ़ का मारा

पा के मर्ज़ी खुला जो बातों में

ये हँसाया कि बस लुटा मारा

जिन्स-ए-सब्र-ओ-ख़िरद लुटे 'मारूफ़'

मुल्क-ए-दिल फ़ौज-ए-ग़म ने आ मारा

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल