वाह क्या हुस्न कैसा जोबन है

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

वाह क्या हुस्न कैसा जोबन है

कैसी अबरू हैं कैसी चितवन है

जिस को देखो वो नूर का बुक़अ'

ये परिस्तान है कि लंदन है

अबस उन को मसीह कहते हैं

मार रखने का उन में लच्छन है

हुस्न दिखला रहा है जल्वा-ए-हक़

रू-ए-ताबाँ से साफ़ रौशन है

रस्म उल्टी है ख़ूब-रूयों में

दोस्त जिस के बनो वो दुश्मन है

हाल उश्शाक़ को बताते हैं

और अभी ख़ैर से लड़कपन है

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल