सियासत - नज़्म

मंसूरा अहमदमंसूरा अहमद1 Jun 1958 – 8 Jun 2011

1 min read · 12.4K reads

जब हम छोटे छोटे से थे

हम-साए में एक बड़ी बी रहती थी

गली महले के सब बच्चे उस को मासी कहते थे

मासी की इक अजब अदा थी

गली महले के जिस बच्चे पर भी उस का दाव चलता

मुक्कों और धमकों से

अध-मुआ सा कर के ख़ुद छुप जाती

फ़रियादी बच्चे की आह-ओ-ज़ारी सन कर

रस्ता चलने वाले या बच्चे के अपने आ जाते तो

मजमा' चीर के सब से पहले मासी आती

रोने वाले बच्चे को सीने से लगाती

शहद भरे लम्हे में कहती

मेरे प्यारे

आँख के तारे

किस ने मारा

बच्चा फटी फटी आँखों से

मासी को तकता रह जाता

और क़िस्सा ठंडा हो जाता

हम सब बच्चे

ना-समझी में

मासी से नफ़रत करते थे

मूरख थे ना

मासी के असली क़द को पहचान न पाए

अब जा कर ये समझ सके हैं

घर घर बर्तन माँझने वाली अपनी मासी

कितनी बड़ी सियासत-दाँ थी

मंसूरा अहमद
About the poet

मंसूरा अहमद

उपनाम : 'मंसूर अहमद' मूल नाम : मंसूरा अहमद जन्म : 01 Jun 1958 | गुजरांवाला, पंजाब निधन : 08 Jun 2011 | लाहौर, पंजाब संबंधी : नाहीद क़ासमी (बहन), अहमद नदीम क़ासमी (पिता) मंसुरह अहमद का नाम आधुनिक पाकिस्तानी शाइ’रात में अहम है.उनकी पैदाइश एक जून 1958 को हाफ़िज़ाबाद…

View profile & all 13 Poems / Stories

More from मंसूरा अहमद

  1. तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा था

    तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा थाये और बात कि सूरज उफ़ुक़ पे निकला था

    12.4K reads
  2. मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोई

    मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोईबे-सदा शहर में रो कर ही पुकारे कोई

    12.4K reads
  3. किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहना

    किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहनाघर की चौखट ढूँडने में हिजरतों के दर्द सहना

    12.4K reads
  4. रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थे

    रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थेये अलग बात कि हर ख़्वाब में गिर्दाब भी थे

    12.4K reads
  5. फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगा

    फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगातिरे चेहरे के सूरज में दिखाई कौन देगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like