मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोई

मंसूरा अहमदमंसूरा अहमद1 Jun 1958 – 8 Jun 2011

1 min read · 12.4K reads

मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोई

बे-सदा शहर में रो कर ही पुकारे कोई

कल तुझे देखना चाहा तो अजब बात हुई

आँख पर टाँक गया चाँद सितारे कोई

मैं तिरी ज़ात से बाहर भी तिरी ज़ात में हूँ

कैसे दिखलाए मुझे मेरे किनारे कोई

इस नए दौर में बच्चों पे ये क्या वक़्त पड़ा

आग में झोंक गया उन के ग़ुबारे कोई

किस तरह नाव चले इतने चढ़े पानी में

तेरी यादों का समुंदर तो उतारे कोई

मंसूरा अहमद
About the poet

मंसूरा अहमद

उपनाम : 'मंसूर अहमद' मूल नाम : मंसूरा अहमद जन्म : 01 Jun 1958 | गुजरांवाला, पंजाब निधन : 08 Jun 2011 | लाहौर, पंजाब संबंधी : नाहीद क़ासमी (बहन), अहमद नदीम क़ासमी (पिता) मंसुरह अहमद का नाम आधुनिक पाकिस्तानी शाइ’रात में अहम है.उनकी पैदाइश एक जून 1958 को हाफ़िज़ाबाद…

View profile & all 13 Poems / Stories

More from मंसूरा अहमद

  1. तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा था

    तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा थाये और बात कि सूरज उफ़ुक़ पे निकला था

    12.4K reads
  2. किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहना

    किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहनाघर की चौखट ढूँडने में हिजरतों के दर्द सहना

    12.4K reads
  3. रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थे

    रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थेये अलग बात कि हर ख़्वाब में गिर्दाब भी थे

    12.4K reads
  4. फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगा

    फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगातिरे चेहरे के सूरज में दिखाई कौन देगा

    12.4K reads
  5. लब पे तौहीद तो दिल में लिए बुत-ख़ाना फिरूँ

    लब पे तौहीद तो दिल में लिए बुत-ख़ाना फिरूँसब के हमराह चलूँ सब से जुदागाना फिरूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like