शाख़ें रहीं तो फूल भी पत्ते भी आएँगे - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

शाख़ें रहीं तो फूल भी पत्ते भी आयेंगे
ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आयेंगे

इस घर में फूल जैसे फ़रिश्ते भी आयेंगे
स्कूल जब ख़ुलेंगे, तो बच्चे भी आयेंगे

सूरज, निकल तो आयेगा उस शब के बाद भी
इसका यक़ीं नहीं कि उजाले भी आयेंगे

टूटी हुई कमान को अब तक ये आस है
इक दिन उसे सँभालने वाले भी आयेंगे

खु़शबू बता रही है ये सूखी ज़मीन की
इस दश्त ही में सब्ज़ इलाक़े भी आयेंगे

शाख़-ए-बदन[1] फूल खिलाने की रुत तो आए
बादल ज़मीन-ए-दिल पे बरसने भी आयेंगे
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like