मुझ से वो चाल चल गया कैसे - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

2 min read · 12.4K reads

मुझ से वो चाल चल गया कैसे
पास आकर बदल गया कैसे

था तिरा लम्स[1] मो’जज़ा[2] वरना
सूखता पेड़ फल गया कैसे

एक लम्हे को आँख झपकी थी
सारा मंज़र बदल गया कैसे

जिसके आने का इन्तज़ार रहा
बस वही लम्हा टल गया कैसे

वक़्त जादूगरी दिखाता है
वरना ये दिल बहल गया कैसे

कैफ़-ओ-मस्ती[3] में झूमता मौसम
जिस्म में तेरे ढल गया कैसे
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like