कभी-कभी तो वो इतनी रसाई देता है - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

कभी-कभी तो वो इतनी रसाई[1] देता है
कि सोचता है तो, मुझको सुनायी देता है

कभी वो हिज्र के मौसम में दिल में खिलता है
कभी विसाल की सूरत जुदाई देता है

न जाने देख लिया क्या, हमारी आँखों ने
कि अब तो एक ही मंज़र दिखायी देता है

अजीब बात है, वो एक-सी ख़ताओं पर
किसी को कै़द, किसी को रिहाई देता है

अगर वो नाम तुम्हारा नहीं, तो किस का है?
हवा के शोर में अक्सर सुनायी देता है

चलो वो झूट था, जो कुछ सुना था कानों ने
तो फिर इन आँखों को, ये क्या दिखायी देता है
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like