अंगारों को फूल बनाना, फ़न मेरा - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

अंगारों को फूल बनाना, फ़न[1] मेरा
भरा रहा, हर मौसम में दामन मेरा

रात हुई थी छत पर बारिश चाँदी की
सुबह भरा था सोने से आँगन मेरा

उस के नाम का इक इक हर्फ़ चमकता है
उस के इस्म[2] से, हर रस्ता रोशन मेरा

खिला हुआ है फूल-सा चेहरा आँखों में
महक उठा है, ख़ुशबू से तन-मन मेरा

बारिश के, हर मौसम में, ये सोचता हूँ
शायद अब के आ जाये सावन मेरा

सब कहते हैं, बड़ा ख़ज़ाना निकलेगा !
कोई नहीं करता लेकिन मन्थन मेरा

अब इस उम्र में, देख के, कितना हैराँ हूँ
हमक[3] रहा है घर में फिर बचपन मेरा
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like