अजीब रंग, मिरे धूप के दियार[1] में था
शजर, खुद अपने ही साये के इन्तज़ार में था
न जाने, कौन से मौसम में, फूल खिलते हैं
यही सवाल ख़िज़ाँ[2] में, यही बहार में था
हर एक सम्त हवा के अज़ीम[3] लश्कर थे
और इक चिराग़ ही, मैदान-ए-कारज़ार[4] में था
खिंची हुई थी मिरे गर्द, वाहिमों[5] की लकीर
मैं क़ैद, अपने बनाये हुए हिसार[6] में था
कोई मकीं था, न मेहमान आने वाला था
तो फिर किवाड़ खुला, किस के इन्तज़ार में था
मिरे शजर पे, मगर फूल-फल नहीं आये
वो यूँ तो फलते दरख़्तों ही की क़तार में था