तुम बंदी हो अहंकार के - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

तुम बंदी हो अहंकार के तुम ईश्वर कैसे पाओगे ?
तुमने कितनी कलियाँ नोची कितने फूल मसल कर रोंदे .
तुम भंवरे से भटक रहे हो तुम खुश्बू कैसे पाओगे ?
दाने प्रलोभनों के फेंके मधुर शब्द के जाल बिछाए
तन के आकर्षण में उलझे तुम मन को कैसे पाओगे ?
मन का पंछी ढूंढा करता सत्यनिष्ठ विश्वास भरा मन
तुम शैवाल नदी तट के हो एक लहर में बह जाओगे .
रास रचाने को तो तत्पर पर क्या प्रीती निभा पाओगे ?
भोग- स्वार्थ के वशीभूत हो क्या खा योगी बन पाओगे ?

लेखन काल: 5-4-09
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like