समय से यूँ हूँ परे आनंदमय आभास हूँ - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

समय से यूँ हूँ परे आनंदमय आभास हूँ
मैं उमड़ते बादलों-सा सिन्धु का उल्लास हूँ
कल्पना हूँ, कामना हूँ या किसी की प्यास हूँ
चन्द्रमा की चाँदनी या फूल का वातास हूँ
शाश्वती सौरभ भरी बासंती मधुमास हूँ
इन्द्रधनुषी रंगों-सी रागिनीमय श्वास हूँ
भावना से सिक्त उर का एक बस उच्छ्वास हूँ
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories