कविता कन्या
कैद है कविता हर एक दिल में,डगर में
भ्रूण कन्या सी उपेक्षित हर नगर में .
वेदनासी मां है जब विद्रोह करती
तड़पती,तपती, तब वह है प्रसवती
कागजों पर कोई कविता कन्या सी
छूट जाती पर उपेक्षित अनसुनी सी
जब तलक प्रकाशक वर मिले न
दे उसे पहचान ,जीवन ,और मान .








