धूप-दीप - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

तुम दीपक से जलो और मैं बन धूप मिट जाऊँ
तुम प्रकाश भर दो जीवन में मैं सुगंध बन जाऊँ ।

धरती के उर में ज्वाला है और देह में सुरभि
जब प्रकाश अंतर्मन में हो जीवन होता सुरभित
 
जीवन चन्दन वन-सा महका जब उर में तुम आए
उद्भित मैं तेरे ही उर से, जीवन-राग सुनाए ।

तुम मधुबन तो मैं सुगंध, तुम बनो गीत मैं गाऊँ
मैं रचना तेरी ही तुझ में रचूँ, बहूँ, मिट जाऊँ ।


रचनाकाल : 24 फ़रवरी 2009
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like