कटेगा कैसे ख़यालों का ये सफ़र तन्हा
उदास शाम है ख़्वाबों की रहगुज़र तन्हा
तलाश है कि तआ'क़ुब है सब्ज़ पत्तों का
भटक रही हैं हवाएँ शजर शजर तन्हा
जो छा गए थे इन आँखों में तेरे जाने से
वो अब्र टूट के बरसे हैं रात-भर तन्हा
हुई जो शाम तो यादों ने रास्ता न दिया
तमाम दिन थी ख़यालों की रहगुज़र तन्हा
जो अपनी ज़ात से कल एक अंजुमन था 'नसीम'
मिला है आज वही शख़्स किस क़दर तन्हा








