बे-कैफ़ साअ'तों से शनासाई दे गया

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

बे-कैफ़ साअ'तों से शनासाई दे गया

महफ़िल में भी वो गोशा-ए-तन्हाई दे गया

मैं हिज्र की रुतों में भी खुल कर न रो सकी

कुछ इस तरह वो दर्स-ए-शकेबाई दे गया

आज़ाद क्या किया उसे ख़ुद हो गए असीर

ज़ंजीर अपनी कल हमें सौदाई दे गया

ना-बीना साअ'तों को परखना था इस लिए

गूँगी समाअतों को भी शहनाई दे गया

हर लफ़्ज़ मुझ से इज़्न-ए-सफ़र माँगते हुए

चुप हो के मुझ को ताक़त-ए-गोयाई दे गया

हम क़ुर्बतों को जुर्म समझते रहे मगर

ये फ़ासला तो और भी रुस्वाई दे गया

वो ख़ुशबुओं की रुत का गुज़रता हुआ सफ़ीर

बचपन तो ले गया मगर अँगनाई दे गया

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like