अपना बचपन ढूँड रही थी
आँगन में क्यारी में
फूलों में गुड़ियों में
खुले खुले आकाश में
तारों में चंदा में
सूरज की गरमाहट में
बारिश की गिरती बूंदों में
तितली के रंगों में
फूलों की ख़ुशबू में
लेकिन वो पाया मैं ने
दो नन्हे मुन्ने हाथों में
जो अपनी बाँहें फैलाए
अपने बचपन की तस्वीर में मिरा अक्स समेटे
शीरीं होंटों पर ममता के लफ़्ज़ सजाए
मुझ को माँ कह कर
ख़्वाबों के इन अंजान
जज़ीरों में पहुँचा देता है
जहाँ मुझे इक सजा सजाया घर मिलता है








