पद्मावत सात समुद्र-खंड

Malik Muhammad JayasiMalik Muhammad Jayasi1 Jan 1477

8 min read · 12.9K reads


सायर तरे हिये सत पूरा । जौ जिउ सत, कायर पुनि सूरा ॥
तेइ सत बिहित कुरी चलाए । तेइ सत पवन पंख जनु लाए ॥
सत साथी, सत कर संसारू । सत्त खेइ लेइ लावै पारू ॥
सत्त ताक सब आगू पाछू । जहँ तहँ मगर मच्छ औ काछू ॥
उठै लहरि जनु ठाढ पहारा । चढै सरग औ परै पतारा ॥
डोलहिं बोहित लहरैं खाही । खिन तर होहिं, खिनहिं उपराहीं ॥
राजै सो सत हिरदै बाँधा । जेहि सत टेकि करै गिरि काँधा ॥

खार समुद सो नाँघा, आए समुद जहँ खीर ।
मिले समुद वै सातौ, बेहर बेहर नीर ॥1॥

खीर-समुद का बरनौं नीरू । सेत सरूप, पियत जस खीरू ॥
उलथहिं मानिक, मोती, हीरा । दरब देखि मन होइ न थीरा ॥
मनुआ चाह दरब औ भोगू । पंथ भुलाइ बिनासै जोगू ॥
जोगी होइ सो मनहिं सँभारै । दरब हाथ कर समुद पवारै ॥
दरब लेइ सोई जो राजा । जो जोगी तेहिके केहि काजा ?॥
पंथहि पंथ दरब रिपु होई । ठग, बटमार, चोर सँग सोई ॥
पंथी सो जो दरब सौं रूसे । दरब समेटि बहुत अस मूसे ॥
खीर-समुद सो नाँघा, आए समुद-दधि माँह ॥
जो है नेह क बाउर तिन्ह कहँ धूप न छाँह ॥2॥

दधि-समुद्र देखत तस दाधा । पेम क लुबुध दगध पै साधा ॥
पेम जो दाधा धनि वह जीऊ । दधि जमाइ मथि काढे घीऊ ॥
दधि एक बूँद जाम सब खीरू । काँजी-बूँद बिनसि होइ नीरू ॥
साँस डाँडि ,मन मथनी गाढी । हिये चोट बिनु फूट न साढी ॥
जेहि जिउ पेम चदन तेहि आगी । पेम बिहून फिरै डर भागी ॥
पेम कै आगि जरै जौं कोई । दुख तेहि कर न अँबिरथा होई ॥
जो जानै सत आपुहि जारै । निसत हिये सत करै न पारै ॥

दधि-समुद्र पुनि पार भे, पेमहि कहा सँभार ?।
भावै पानी सिर परै, भावै परै अँगार ॥3॥

आए उदधि समुद्र अपारा । धरती सरग जरै तेहि झारा ॥
आगि जो उपनी ओहि समुंदा । लंका जरी ओहि एक बुंदा ॥
बिरह जो उपना ओहि तें गाढा । खिन न बुझाइ जगत महँ बाढा ॥
जहाँ सो बिरह आगि कहँ डीठी । सौंह जरै, फिरि देइ न पीठी ॥
जग महँ कठिन खडग कै धारा । तेहि तें अधिक बिरह कै झारा ॥
अगम पंथ जो ऐस न होई । साथ किए पावै सब कोई ॥
तेहि समुद्र महँ राजा परा । जरा चहै पै रोवँ न जरा ॥

तलफै तेल कराह जिमि इमि तलफै सब नीर ।
यह जो मलयगिरि प्रेम कर बेधा समुद समीर ॥4॥

सुरा-समुद पुनि राजा आवा । महुआ मद-छाता दिखरावा ॥
जो तेहि पियै सो भाँवरि लेई । सीस फिरै, पथ पैगु न देई ॥
पेम-सुरा जेहि के हिय माहाँ । कित बैठे महुआ कै छाहाँ ॥
गुरू के पास दाख-रस रसा । बैरी बबुर मारि मन कसा ॥
बिरह के दगध कीन्ह तन भाठी । हाड जराइ दीन्ह सब काठी ॥
नैन-णीर सौं पोता किया । तस मद चुवा बरा जस दिया ॥
बिरह सरागन्हि भूँजै माँसू । गिरि परै रकत कै आँसू ॥

मुहमद मद जो पेम कर गए दीप तेहि साथ ।
सीस न देइ पतंग होइ तौ लगि लहै न खाध ॥5॥

पुनि किलकिला समुद महँ आए । गा धीरज, देखत डर खाए ॥
भा किलकिल अस उठै हिलोरा । जनु अकास टूटै चहुँ ओरा ॥
उठै लहरि परबत कै नाईं । फिरि आवै जोजन सौ ताईं ॥
धरती लेइ सरग लहि बाढा । सकल समुद जानहुँ भा ठाढा ॥
नीर होइ तर ऊपर सोई । माथे रंभ समुद जस होइ ॥
फिरत समुद जोजन सौ ताका । जैसे भँवै केहाँर क चाका ॥
भै परलै नियराना जबहीं । मरै जो जब परलै तेहि तबहीं ॥

गै औसान सबन्ह कर देखि समुद कै बाढि ।
नियर होत जनु लीलै, रहा नैन अस काढि ॥6॥

हीरामन राजा सौं बोला । एही समुद आए सत डोला ॥
सिंहलदीप जो नाहिं निबाहू । एही ठाँव साँकर सब काहू ॥
एहि किलकिला समुद्र गँभीरू । जेहि गुन होइ सो पावै तीरू ॥
इहै समुद्र-पंथ मझधारा । खाँडे कै असि धार निनारा ॥
तीस सहस्र कोस कै पाटा । अस साँकर चलि सकै न चाँटा ॥
खाँडै चाहि पैनि बहुताई । बार चाहि ताकर पतराई ॥
एही ठाँव कहँ गुरु सँग लीजिय । गुरु सँग होइ पार तौ कीजिय ॥

मरन जियन एहि पंथहि, एही आस निरास ।
परा सो गएअउ पतारहि, तरा सो गा कबिलास ॥7॥

राजै दीन्ह कटक कहँ बीरा । सुपुरुष होहु, करहु मन धीरा ॥
ठाकुर जेहिक सूर भा कोई । कटक सूर पुनि आपुहि होई ॥
जौ लहि सती न जिउ सत बाँधा । तौ लहि देइ कहाँर न काँधा ॥
पेम-समुद महँ बाँधा बेरा । यह सब समुद बूँद जेहि केरा ॥
ना हौं सरग क चाहौं राजू । ना मोहिं नरक सेंति किछु काजू ॥
चाहौं ओहि कर दरसन पावा । जेइ मोहिं आनि पेम-पथ लावा ॥
काठहि काह गाढ का ढीला ? । बूड न समुद, मगर नहिं लीला ॥

कान समुद धँसि लीन्हेसि, भा पाछे सब कोइ ।
कोइ काहू न सँभारे, आपनि आपनि होइ ॥8॥

कोइ बोहित जस पौन उडाहीं । कोई चमकि बीजु अस जाहीं ॥
कोई जस भल धाव तुखारू । कोई जैस बैल गरियारू ॥
कोई जानहुँ हरुआ रथ हाँका । कोई गरुअ भार बहु थाका ॥
कोई रेंगहिं जानहुँ चाँटी । कोई टूटि होहिं तर माटी ॥
कोई खाहिं पौन कर झोला । कोइ करहिं पात अस डोला ॥
कोई परहिं भौंर जल माहाँ । फिरत रहहिं, कोइ देइ न बाहाँ ॥
राजा कर भा अगमन खेवा । खेवक आगे सुआ परेवा ॥

कोइ दिन मिला सबेरे, कोइ आवा पछ-राति ।
जाकर जस जस साजु हुत सो उतरा तेहि भाँति ॥9॥

सतएँ समुद मानसर आए । मन जो कीण्ह साहस, सिधि पाए ॥
देखि मानसर रूप सोहावा । हिय हिलास पुरइनि होइ छावा ॥
गा अँधियार, रैन-मसि छूटी । भा भिनसार किरिन-रवि फूटी ॥
`अस्ति अस्ति सब साथी बोले । अंध जो अहे नैन बिधि खोले ॥
कवँल बिगस तस बिहँसी देहीं । भौंर दसन होइ कै रस लेहीं ॥
हँसहिं हंस औ करहिं किरीरा । चुनहिं रतन मुकुताहल हीरा ॥
जो अस आव साधि तप जोगू । पूजै आस, मान रस भोगू ॥

भौंर जो मनसा मानसर, लीन्ह कँवलरस आइ ।
घुन जो हियाव न कै सका , झर काठ तस खाइ ॥10॥


(1) सायर = सागर । कुरी = समूह । बेहर-बेहर = अलग-अलग ।

(2) मनुआ = मनुष्य या मन । पवारे = फेंकें । रूसे = विक्त हुए । मूसे = मूसे गए, ठगे गए ।

(3) दगध साधा = दाह सहने का अभ्यास कर लेता है । दाधा = जला । डाँडि =डाँडी, डोरि । अँबिरथा = वृथा, निष्फल । निसत = सत्य विहीन । भावै =चाहे ।

(4) झार ज्वाला, लपट । उपनी =उत्पन्न हुई । आगि कह डीठी = आग को क्या ध्यान में लाता है । सौंह = सामने । यह जो मलयगिरि = अर्थात् राजा ।

(5) छाता = पानी पर फैला फूल पत्तों का गुच्छा । सीस फिरै = सिर घूमता है । मन कसा = मन वश में किया । काठी = ईंधन । पोता =मिट्टी के लेप पर गीले कपडे का पुचारा जो भबके से अर्क उतारने में बरतन के ऊपर दिया जाता है । सराग = सलाख, शलाका,सीख जिसमें गोदकर माँस भूनते हैं । खाध = खाद्य, भोग ।

(6)धरती लेइ = धरती से लेकर । माथे =मथने से । रंभ = घोर शब्द । औसान = होश-हवास ।

(7) साँकर = कठिन स्थिति । साँकर =सकरा, तंग ।

(8) सेंति = सेती, से । गाढ कठिन । ढीला =सुगम । कान = कर्ण, पतवार ।

(9) गरियारू = मट्टर, सुस्त । हरुआ = हलका । थाका = थक गया । झौला = झोंका, झकोरा । अगमन = आगे । पछ-राति = पिछली रात । हुत = था ।

(10) पुरइनि कमल का पत्ता। रैनमसि = रात की स्याही । `अस्ति अस्ति' = जिस सिंहल द्वीप के लिए इतना तप साधा वह वास्तव में है, अध्यात्मपक्ष में `ईश्वर या परलोक है' किरीरा = क्रीडा । मुकताहल = मुक्ताफल । मनसा = मन में संकल्प किया । हियाव = जीवट , साहस ।

 

Malik Muhammad Jayasi
About the poet

Malik Muhammad Jayasi

Malik Muhammad Jayasi (1477– 1542) was an Indian Sufi poet and pir. He wrote in the Awadhi language, and in the Persian Nastaʿlīq script. His best known work is the epic poem Padmavat (1540). Much of the information about Jayasi comes from legends, and his da…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Malik Muhammad Jayasi

  1. आखरी कलाम 1

    पहिले नावँ दैउ कर लीन्हा । जेइ जिउ दीन्ह, बोल मुख कीन्हा ॥दीन्हेसि सिर जो सँवारै पागा । दीन्हेसि कया जो पहिरै बागा ॥

    13.2K reads
  2. आखरी कलाम 2

    धूत एक मारत गनि गुना । कपट-रूप नारद करि चुना ॥`नावँ न साधु', साधि कहवावै तेहि लगि चलै जौ गारी पावै ॥

    13.0K reads
  3. आखिरी कलाम 3

    पुनि फरमाए आपु गोसाईं । तुमहि दैउ जिवाइहि नाहीं ॥सुनि आयसु पाछे कहँ ढाए । तिसरी पौरि नाँघि नहिं पाए ॥

    13.0K reads
  4. आखिरी कलाम 4

    सवा लाख पैगंबर जेते । अपने अपने पाएँ तेते ॥एक रसूल न बैठहिं छाहाँ । सबही धूप लेहिं सिर माहाँ ॥

    13.7K reads
  5. आखिरी कलाम 5

    पुनि रसूल तलफत तहँ जैहैं । बीबिहि बार बार समुझैहैं ॥बीबी कहब, `घाम कत सहहू ? कस ना बैठि छाहँ महँ रहहू ? ॥

    12.9K reads

More Poetry & Stories You May Like