पनाह - नज़्म

महमूदा ग़ाज़ियामहमूदा ग़ाज़िया

1 min read · 12.4K reads

फ़ज़ा में मुअल्लक़

ये शाख़ें हैं

या जड़ें हैं

उस बूढ़े बरगद की

जिस पे ज़मीन तंग हो गई है

हमारी तरह

जिस को वक़्त ने बे-वक़्त किया है

ज़मीन एक हद तक पनाह-गाह होती है

आसमान की पनाह की हद कोई नहीं

ये शाख़ें जो दूसरा रूप हैं जड़ों का

ज़मीन से पलट कर आसमान की खेती में उगने को बे-ताब हैं

आसमान और ज़मीन के दरमियान

बंदों के अज़दहाम में

कौन है?

जो बरगद की आग़ोश वा किए

मेरी राह देखता है

महमूदा ग़ाज़िया
About the poet

महमूदा ग़ाज़िया

उपनाम : 'महमूदा गाज़िया'

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like