दुख की परछाईं - नज़्म

महमूदा ग़ाज़ियामहमूदा ग़ाज़िया

1 min read · 12.4K reads

बे-हिसी की दबीज़ चादरें

सारे एहसास सो गए

और मैं

अपनी सोचों से हो के बे-पर्दा

अपनी आँखों की सारी परछाइयों को

देखती हूँ

धुँदली परछाइयों को देखती हूँ

मेरी तक़दीर की नदी पे चली

दुख की लहरों पे

नाव आँखों की

कब किनारे पे जा के पहुँचेगी

दुख की लहरों पे नाव आँखों की

महमूदा ग़ाज़िया
About the poet

महमूदा ग़ाज़िया

उपनाम : 'महमूदा गाज़िया'

View profile & all 9 Poems / Stories