बे-तलब - नज़्म

महमूदा ग़ाज़ियामहमूदा ग़ाज़िया

1 min read · 12.4K reads

मैं ख़्वाहिशों से अपना हाथ नहीं खींच सकती

जब तक ख़्वाहिशें मुझ से न खींच जाएँ

ये काफ़ी है और मेरे लिए सब

मेरी गर्दन पर मेरे महबूब का चेहरा सजा दो

या मेरी रूह को आज़ाद हो जाने दो

ये भी काफ़ी है और मेरे लिए बहुत है

मैं उस की ख़्वाहिश से कुछ कम हूँ या ज़रा ज़ियादा

ज़ाहिर है गर्द मुझे छुपा लेती है

मेरी रूह मेरे होंटों पर है

उड़ने के लिए बे-ताब

क्या उस के होंट मुझे अम्न का सबक़ देंगे?

और ये भी मेरे लिए बहुत है

महमूदा ग़ाज़िया
About the poet

महमूदा ग़ाज़िया

उपनाम : 'महमूदा गाज़िया'

View profile & all 9 Poems / Stories