ख़ुशबू के दिन और रंगों की कुछ रातें रह जाती हैं
भीगे भीगे से लम्हों की बरसातें रह जाती हैं
थम थम जाती है सरगोशी वक़्त गुज़रता रहता है
कान की बाली में लहराती कुछ बातें रह जाती हैं
रात गुज़र जाती है लेकिन ख़्वाब रुके रहते हैं वहीं
जागती आँखों में और ख़्वाहिश की सौग़ातें रह जाती हैं
'ग़ाज़िया' लम्हा एक मिलन का और ख़ज़ाने यादों के
ईद गुज़र जाती है पल में रातें रह जातीं हैं








