तुम उस से दूरी भी मत ख़्वाह-मख़ाह में रखना

महमूदा ग़ाज़ियामहमूदा ग़ाज़िया

1 min read · 12.4K reads

तुम उस से दूरी भी मत ख़्वाह-मख़ाह में रखना

बस एहतियात सी इक रस्म-ओ-राह में रखना

तुम अपने रंग नहाओ तुम अपनी मौज उड़ो

मगर हमारी वफ़ा भी निगाह में रखना

क़ुबूल गर न करे वो तो क्या हमें सर-ए-शाम

गुलाब महफ़िल-ए-जिल्ल-ए-इलाह में रखना

जो रास आई उसे मसनद-ए-शही तो सुनो

शिकस्ता चूड़ियाँ अब रज़्म-गाह में रखना

बड़ा अज़ाब है महमूदा-'ग़ाज़िया' हिजरत

मिरे ख़ुदा मुझे अपनी पनाह में रखना

महमूदा ग़ाज़िया
About the poet

महमूदा ग़ाज़िया

उपनाम : 'महमूदा गाज़िया'

View profile & all 9 Poems / Stories