आलम तिरी निगह से है सरशार देखना

मह लक़ा चंदामह लक़ा चंदा7 Apr 1768

1 min read · 12.4K reads

आलम तिरी निगह से है सरशार देखना

मेरी तरफ़ भी टुक तो भला यार देखना

नादाँ से एक उम्र रहा मुझ को रब्त-ए-इश्क़

दाना से अब पड़ा है सरोकार देखना

गर्दिश से तेरी चश्म के मुद्दत से हूँ ख़राब

तिस पर करे है मुझ से ये इक़रार देखना

नासेह अबस करे है मनअ मुझ को इश्क़ से

आ जाए वो नज़र तो फिर इंकार देखना

'चंदा' को तुम से चश्म ये है या अली कि हो

ख़ाक-ए-नजफ़ को सुरमा-ए-अबसार देखना

मह लक़ा चंदा
About the poet

मह लक़ा चंदा

उपनाम : 'चंदा' मूल नाम : चंदा बीबी जन्म : 07 Apr 1768 | औरंगाबाद, महाराष्ट्र निधन : हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान (गुरु)

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मह लक़ा चंदा

  1. गुल के होने की तवक़्क़ो' पे जिए बैठी है

    गुल के होने की तवक़्क़ो' पे जिए बैठी हैहर कली जान को मुट्ठी में लिए बैठी है

    12.5K reads
  2. दिल हो गया है ग़म से तिरे दाग़दार ख़ूब

    दिल हो गया है ग़म से तिरे दाग़दार ख़ूबफूला है क्या ही जोश से ये लाला-ज़ार ख़ूब

    12.4K reads
  3. न गुल से है ग़रज़ तेरे न है गुलज़ार से मतलब

    न गुल से है ग़रज़ तेरे न है गुलज़ार से मतलबरखा चश्म-ए-नज़र शबनम में अपने यार से मतलब

    12.4K reads
  4. साक़ी है गरचे बे-शुमार शराब

    साक़ी है गरचे बे-शुमार शराबनहीं ख़ुश-तर सिवाए यार शराब

    12.4K reads
  5. तुम मुँह लगा के ग़ैरों को मग़रूर मत करो

    तुम मुँह लगा के ग़ैरों को मग़रूर मत करोलग चलना ऐसे देसों से दस्तूर मत करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like