न गुल से है ग़रज़ तेरे न है गुलज़ार से मतलब

मह लक़ा चंदामह लक़ा चंदा7 Apr 1768

1 min read · 12.4K reads

न गुल से है ग़रज़ तेरे न है गुलज़ार से मतलब

रखा चश्म-ए-नज़र शबनम में अपने यार से मतलब

ये दिल दाम-ए-निगह में तर्क के बस जा ही अटका है

बर आवे किस तरह अल्लाह अब ख़ूँ-ख़्वार से मतलब

ब-जुज़ हक़ के नहीं है ग़ैर से हरगिज़ तवक़्क़ो कुछ

मगर दुनिया के लोगों में मुझे है प्यार से मतलब

न समझा हम को तू ने यार ऐसी जाँ-फ़िशानी पर

भला पावेंगे ऐ नादाँ किसी हुश्यार से मतलब

न 'चंदा' को तमअ जन्नत की ने ख़ौफ़-ए-जहन्नम है

रहे है दो-जहाँ में हैदर-ए-कर्रार से मतलब

मह लक़ा चंदा
About the poet

मह लक़ा चंदा

उपनाम : 'चंदा' मूल नाम : चंदा बीबी जन्म : 07 Apr 1768 | औरंगाबाद, महाराष्ट्र निधन : हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान (गुरु)

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like