जूता और जुर्राब

लनचेनबा मीतैलनचेनबा मीतै

2 min read · 12.4K reads

एक समय

तुम और मैं रहते थे साथ-साथ पड़ोसी बन

अपने चरित्र में तुम जूता

और मैं

प्रारंभ से अपने चरित्र में जुर्राब

रहते थे तुम भी मैं भी

लिए अपनी स्वतंत्र पहचान

लेकिन :

एक दिन किसी अप्रत्याशित भयंकर क्षण

बलात् समा दिया गया मैं तुममें

पटक हाथ-पैर ज़ोर से

कोशिश की बचने की पर क्या करूँ

छोटी मछली को

निगल जाती जैसे बड़ी मछली

निगल लिया तुमने मुझे जीते जी

करुण-कोमल नव-हृदय पर

कठोर पैर से बार-बार मार कर लात

रंग-बिरंगे मोटे आवरणों में लिपटी

तुम्हारे अनंत

गहरे खुले मुँह के अंदर

अमावस्या की बेडौल रात

करती नृत्य निर्वस्त्र

जानता हूँ मैं

उसी के भीतर

मुझे तुमने मेरा मुँह खोल

ठूँसा बार-बार

पकड़ मेरी पतली गर्दन

उसी में खो गया मेरा

रंग-रूप और असली पहचान

कोमल-स्पर्शी रक्तिम अँगुलियाँ सूर्य की

मनोभाव को करता अंकुरित पवन का शीतल झोंका

ठूँसकर रखा मुझे उन सबसे दूर

घृणित दुर्गंधित पसीने में अपने

मैं :

निरुपाय

सहन करता ओंठ चबा

करके बंद आँखें सह रहा मैं

प्रतिशोध-भाव में हथेलियाँ घिसते सहने वाला मैं

आ रहा कितनी बार नियंत्रित कर स्वयं को

भाग्य के किसी मैले-कुचैले कोने में

सारे दुख-कष्टों को एक साथ ढोते हुए

मुश्किल यह है कि—

तुम्हारे निरंतर रगड़ने और घिसने से

टुकड़े-टुकड़े हुए

अभागे निरुपाय मेरे

इन छोटे-छोटे धागों में से

उठने लगा है धुआँ अचानक

सुबह शाम और रात

छिपे-छिपे भी खुलेआम भी।

हृदय का धुआँ है यह

हर दिशा फैले धागों का है

टुकड़ों में बँटी अनेक ज़िंदगियों का है॥

भड़की जो चिंगारी इस धुएँ से

जल जाओगे मेरे साथ

हे निर्दयी बन जाओगे राख

बोलो

क्या करेंगे तुम और मैं तब?

इसीलिए

कहता हूँ बार-बार

जंग लगे लोहे की जंजीर से

रोज़-रोज़ कसकर बाँधने वाले

लंबी रस्सी से अपने इस फीते को

थोड़ा ढीला करो

तुम्हारे लगातार कुचलने से

चिथड़े बने मेरे इन धागों को

ज़िंदा रहने को ज़रा साँस लेने दो।

लनचेनबा मीतै
About the poet

लनचेनबा मीतै

मणिपुरी भाषा की ‘युवा कविता धारा’ के प्रतिनिधि कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी