बारिश और पपीहा

लनचेनबा मीतैलनचेनबा मीतै

1 min read · 12.4K reads

थककर चूर होने तक आँखें

रोता है आकाश

पता है मुझे

सचमुच दुखी है वह

कोशिश भी की कई बार रोकने के आँसू

लेकिन क्या कुछ और मिला उसे

रोते-रोते इसी तरह

अपने पूरे चेहरे पर काले दागों के सिवा!

छोटे-छोटे बच्चों ने

भिगो डाला अपने को आकाश के आँसुओं से

खेलते हैं वे ख़ुश-ख़ुश कीचड़ में

गरीब माँएँ दुखी होतीं घबरातीं

बच्चों की बीमारी के लिए आशंकित

एक जून रोटी के ऊपर एक शीशी दवा का

वज़न उठाने के विचार में बार-बार

देखतीं माताएँ आकाश की ओर

ताकि वह देख ले शक्ल उनके बच्चों की और उनकी

खड़ी होकर बार-बार।

कभी-कभी काँप जाता शरीर थर-थर

टूट जाने पर संबंध भूत और वर्तमान का

लेकिन क्या किया जाए?

मुश्किल तो यह है—

कि मुखौटा पहने पपीहों का झुंड

सूखी गर्दन की चोंच को उठा-उठा

मचा रहा पुकार अनबुझी प्यास बुझाने की

भीतर भी बाहर भी

दूर भी निकट भी।

लनचेनबा मीतै
About the poet

लनचेनबा मीतै

मणिपुरी भाषा की ‘युवा कविता धारा’ के प्रतिनिधि कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी