बसों पर तबस्सुम तो आँखों में पानी

Kunwar Mohinder Singh BediKunwar Mohinder Singh Bedi9 Mar 1908 – 18 Jul 1984

1 min read · 12.6K reads

बसों पर तबस्सुम तो आँखों में पानी

यही है यही दिल-जलों की निशानी

तिरी बे-रुख़ी और तिरी मेहरबानी

यही मौत है और यही ज़िंदगानी

वही इक फ़साना वही इक कहानी

जवानी जवानी जवानी जवानी

न अब वो मसर्रत न वो शादमानी

दरेग़ा जवानी दरेग़ा जवानी

मोहब्बत ही है अस्ल में जावेदानी

बुढ़ापा भी फ़ानी जवानी भी फ़ानी

अता कर मुझे वो मक़ाम-ए-मोहब्बत

करे हुस्न ख़ुद इश्क़ की पासबानी

बताऊँ है क्या आँसुओं की हक़ीक़त

जो समझो तो सब कुछ न समझो तो पानी

ज़मीं से तअ'ल्लुक़ न रिश्ता फ़लक से

मुसीबत है गोया बुलंद आशियानी

'सहर' इस जहान-ए-बहार-ए-ख़िज़ाँ में

ख़ुशी दाइमी है न ग़म जावेदानी

Kunwar Mohinder Singh Bedi
About the poet

Kunwar Mohinder Singh Bedi

Kunwar Mohinder Singh Bedi(9 March 1908 - 18 July 1984) Urdu: کنور مہیندرا سنگھ بیدی سحر‎ pen name Sahar was an Indian Urdu poet. The Times of India called him a "noted Urdu poet". Career His poetry is varied and includes traditional themes of love and yearni…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश