दो चार बार हम जो कभी - कुँअर बेचैन

Kunwar BechainKunwar Bechain1 Jul 1942

1 min read · 13.9K reads

दो चार बार हम जो कभी हँस-हँसा लिए
सारे जहाँ ने हाथ में पत्थर उठा लिए

रहते हमारे पास तो ये टूटते जरूर
अच्छा किया जो आपने सपने चुरा लिए

चाहा था एक फूल ने तड़पे उसी के पास
हमने खुशी के पाँवों में काँटे चुभा लिए

सुख, जैसे बादलों में नहाती हों बिजलियाँ
दुख, बिजलियों की आग में बादल नहा लिए

जब हो सकी न बात तो हमने यही किया
अपनी गजल के शेर कहीं गुनगुना लिए

अब भी किसी दराज में मिल जाएँगे तुम्हें
वो खत जो तुम्हें दे न सके लिख लिखा लिए।

Kunwar Bechain
About the poet

Kunwar Bechain

Dr. Kunwar Bechain is a Hindi poet of India. He is a resident of Ghaziabad, Uttar Pradesh. Dr. Bechain was born in village Umri, District Moradabad, Uttar Pradesh on 1 July 1942. His actual name is Dr. Kunwar Bahadur Saxena. He worked as head of the Hindi dep…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like