मैं जीवन के इकतारे पर
गाता हुआ कबीर
जगा रहा हूँ घट-घट में
सदियों की सोई पीर
आज नहीं मेरे स्वर थकते
किसी सहारे का मुँह तकते
कौन हाथ जो उनको ढकते
फैल रहे हैं दिग-दिगन्त में
आडम्बर को चीर
आज कण्ठ में जीवन आया
आघातों से ही बल पाया
कौन करेगा काली छाया
समा गया है गीतों में
आहत नयनों का नीर
21.08.1962
गाता हुआ कबीर
जगा रहा हूँ घट-घट में
सदियों की सोई पीर
आज नहीं मेरे स्वर थकते
किसी सहारे का मुँह तकते
कौन हाथ जो उनको ढकते
फैल रहे हैं दिग-दिगन्त में
आडम्बर को चीर
आज कण्ठ में जीवन आया
आघातों से ही बल पाया
कौन करेगा काली छाया
समा गया है गीतों में
आहत नयनों का नीर
21.08.1962








