अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

4 min read · 12.4K reads

अब केवल लपटों से अपना
मिलना और बिछड़ना है
पीड़ा हो या मधुर प्रेम की
नोक ह्रदय में गड़ना है

जैसी बोयी बेल अभी तक
वैसी फलियाँ काटूँगा
अपने अनुभव का गंगाजल
हर परिचित को बाटूंगा
अब तक अपनी उमर खपायी
जीने के संघर्षों में
होना है जाने क्या आगे
आने वाले वर्षों में

अब औरों से नहीं जगत में ,
अपने मन से लड़ना है

अब किसका हिसाब चुकता
करना है जाने से पहले
क्या करना है धन या जन का
कैसे नहले पर दहले
छूट गयी वे दाँव-पेच की
हार जीत वाली घातें
बस थोड़ी सी शेष रह गयी
कहने सुनने की बातें

अब क्या सही गलत के झगड़े
किसके पीछे अड़ना है
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  4. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.3K reads
  5. एक दिया - कृष्ण मुरारी पहारिया

    एक दिया चलता है आगे-आगे अपनी ज्योति बिछाता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like