भीतर कहीं हिलोरे लेता, निर्मल पानी केन का
छन्द तैरता जिसके तल पर, जैसे गुच्छा फेन का
चपल मछरियाँ मथे डालती, भीतर उठती पीर है
मंथर गति से धारा बहती, नदिया कुछ गम्भीर है
चट्टानी जबड़ों जैसे तट, और बीच में खाइयाँ
जितना विष पीती बस्ती का, नीलातीं गहराइयाँ
आभारी मैं और गीत भी, इस अनहोनी देन का
किरणें पीकर खिल-खिल करती, फिर क्रीड़ा को टेरती
कुछ ऐसी बंकिम चितवन से, यह योगी को हेरती
खिंचा चला जाता हूँ जैसे, बिन दामों का दास हो
या फिर पिंजरे के पंक्षी को, मिला खुला आकाश हो
बिना तुम्हारे कैसे सधता तप, ओ प्यारी मेनका