तरफ़दारी नहीं करते कभी हम उन मकानों की - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.3K reads

तरफ़दारी नहीं करते कभी हम उन मकानों की
छ्तें जिनकी हिमायत चाहती हों आसमानों की

ये कालोनी है या बेरोज़गारों की कोई मंडी
जिधर देखो क़तारें ही क़तारें हैं दुकानों की

मुरादाबाद में कारीगरी ढोता हुआ बचपन
लिये फिरता है साँसों में सियाही कारखा़नों की

उगा है फिर नया सूरज, दिशाएँ हो गईं रोशन
परिंदो! तुम भी अब तैयारियाँ कर लो उडा़नों की

न जाने कितनी तहज़ीबें बनीं और मिट गईं, लेकिन
मिसालें आज भी का़यम हैं उन गुज़रे ज़मानों की

तू जिस इंसाफ़ की देवी के आगे गिड़गिड़ाता है
वो तुझको न्याय क्या देगी, न आँखों की, न कानों की

तुम उसको बेवफ़ा ऎ ‘नाज़’ साबित कर न पाओगे
बड़ी लंबी-सी इक फ़हरिस्त है उस पर बहानों की
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like