इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं
और इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं
 
मुस्कराहट की रिदा ओढ़े हुए हूँ इसलिए
आइने को भी मैं चेह्रा अपना दिखलाता नहीं
 
छोड़ना क्या और अपनाना भी क्या उसका भला
जिसपे कोई हक़ नहीं, जिससे कोई नाता नहीं
 
ज़ह्न और दिल में ठनी है इन दिनों कुछ इस तरह
कोई भी इक-दूसरे को अब समझ पाता नहीं
 
कस रही है ख़ूब फ़िक़रे, कर रही है तंज़ भी
जिं़दगी तेरी इनायत से मैं घबराता नहीं
 
दोस्ती ही उससे अच्छी है न अच्छी दुश्मनी
फ़र्क़ अपने और पराये में जो कर पाता नहीं
 
तूने उसको भी मुहब्बत से लगाया है गले
वो, जिसे सारे जहाँ में कोई अपनाता नहीं
 
ख़्वाहिशों की ताजपोशी कर रहे हो ‘नाज़’ तुम
वरना इतनी देर तक कोई भी इतराता नहीं
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.4K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  4. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads
  5. चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगापुरानी चोट कोई फिर उभर आई तो क्या होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like