बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए
मुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए
 
आँखों में तूफ़ान मचा तो दामन की दरकार हुई
और जब दामन हाथ में आया, सब आँसू ख़ुद्दार हुए
 
पैसों के बदले बच्चों से माँग रहे हैं मुस्कानें
जैसे ये माँ-बाप न होकर, रिश्वत के बाज़ार हुए
 
घर में सबकी अपनी ख़्वाहिश, सबकी अपनी फ़रमाइश
आज हमें तनख़्वाह मिली है, हम भी इज़्ज़तदार हुए
 
सबकी नज़रों में तो अपने घर के मुखिया हैं अब भी
लेकिन बच्चों की नज़रों में हम बासी अख़बार हुए
 
झूठ पे सच की चादर डाले खेल रहे हैं अपना खेल
दोहरेपन को जीने वाले हम नक़ली किरदार हुए
 
चिंता, उलझन, दुख-सुख, नफ़रत, प्यार, वफ़ा, आँसू, मुस्कान
एक ज़रा-सी जान के देखो कितने हिस्सेदार हुए
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads
  5. चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगापुरानी चोट कोई फिर उभर आई तो क्या होगा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी