जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

जीत किसके लिए, हार किसके लिए
ज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए
 
जो भी आया है वो जायेगा एक दिन
फिर ये इतना अहंकार किसके लिए
 
तोड़ डाले तअल्लुक़ के बंधन तो फिर
जन्मदिन पर ये उपहार किसके लिए
 
पूछते हैं दियों से अँधेरे घने
रोशनी का पुरस्कार किसके लिए
 
ज़िंदगी तेरा कोई नहीं है तो फिर
कर रही है तू सिंगार किसके लिए
 
तेरा मक़सद है मुझको डुबोना अगर
फिर ये कश्ती, ये पतवार किसके लिए
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगापुरानी चोट कोई फिर उभर आई तो क्या होगा

    12.3K reads