बिखर चुका है मगर ज़िंदगी की चाह में है - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

बिखर चुका है मगर ज़िंदगी की चाह में है
ये दिल का आइना कब से तेरी पनाह में है

दुआ लबों पे है और दर्दो-ग़म कराह में है
ये कौन शख़्स मुहब्बत की बारगाह में है

दरख़्त वो जिसे पतझड़ ने ज़र्द-ज़र्द किया
मेरी तरह से वो तनहाइयों की राह में है

मलाल ये तो मुझे है ही तू मेरा न हुआ
ये ग़म अलग है कि कोई तेरी निगाह में है

सुगन्ध पाने की ख़्वाहिश में फूल तोड़ लिया
यही ललक थी जो शामिल मेरे गुनाह में है

जो बात-बात पे देता रहा फ़रेब सदा
क़दम-क़दम मेरा फिर भी उसी की राह में है

हैं दोनों एक ही रस्ते के हम मुसाफ़िर ’नाज़’
ये सोचना है ग़लत कौन किसकी राह में है
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like