बचाकर रखना अपना विश्वास
ताकि विश्वास खोया हुआ आदमी समझ सके
विश्वास खोने का अर्थ
बचाकर रखना कुछ उम्मीदें
ताकि दुनिया को ख़ूबसूरत बनाने की उम्मीदें
कभी ख़त्म न हों
बचाकर रखना अपनी बातें
ताकि बात कर सको तुम उदास लोगों से
मेरे दोस्त!
विश्वास, उम्मीद और बात खोने से
खो देता है आदमी भी
ख़ुद को।








