वुरूद-ए-जिस्म था जाँ का अज़ाब होने लगा - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

वुरूद-ए-जिस्म था जाँ का अज़ाब होने लगा
लहू में उतरा मगर ज़हर आब होने लगा

कोई तो आए सुनाए नवेद-ए-ताज़ा मुझे
उठो के हश्र से पहले हिसाब होने लगा

उसे शुबह है झुलस जाएगा वो साथ मेरे
मुझे ये ख़ौफ के मैं आफताब होने लगा

फिर उस के सामने चुप की कड़ी लबों पे लगी
मेरा ये मंसब-ए-हर्फ आब आब होने लगा

मैं अपने ख़ोल में ख़ुश भी था मुइमइन भी था
मैं अपनी ख़ाक से निकला ख़राब होने लगा

ज़रूर मुझ से ज़ियादा है उस में कुछ ‘ख़ालिद’
मेरा हरीफ अगर फ़तह-याब होने लगा
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like