सहरा सागर सब पानी - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

सहरा सागर सब पानी
सब्ज़ा बंजर सब पानी

अव्वल अव्वल पानी था
आख़र आख़र सब पानी

पानी पानी शहर-पनाह
मस्जिद मंदर सब पानी

कोई दिन ऐसा होगा
सहरा सागर सब पानी

मुस्तक़बिल मिट्टी का ढेर
माज़ी खंडर सब पानी

आग धमाके ख़ून धुआँ
नेज़े लश्कर सब पानी

सारी दुनिया डाँवा डोल
धरती सागर सब पानी

अंदर अंदर आग धुआँ
जिस्म के बाहर सब पानी

सारे मोवाह्हिद पानी के
फूल मुजावर सब पानी
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like