गो हमें मालूम था - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

5 min read · 12.4K reads

गो हमें मालूम था
के अब वो सिलसिला बाक़ी नहीं है
गो हमें मालूम था के
नूह आने के नहीं अब
हाँ मगर जब शहर में पानी दर आया
हम ने कफछ मौहूम उम्मीदों को पाला
और इक बड़े पिंडाल पे यकजा हुए हम
और ब-यक आवाज़ हम ने नूह को फिर से पुकारा
गो हमें मालूम था के
नूह आने के नहीं अब
गो हमें एहसास ये भी था के हम ने
ख़ुद ही वो सारा समंदर काट कर
उस का रूख़ मोड़ा था अपने शहर की जानिक
मगर हम मुतमइन थे
मौहूम उम्मीदों को आए दिन जवाँ करते हुए हम सब
के फिर से नूह आएँगे
बुलाएँगे
जिलो में अपने ताज़ा कश्तियाँ
मख़्लूक-ए-ख़ुदा के ताज़ा जोड़े लाएँगे
और हम फिर से
नूह की कश्ती में पानी से निकल जाएँगे इक दिन
के अब पानी फ़सीलें तोड़ कर
शहर को दरिया बनाने पे तुला है
अब नहीं मालूक के हम किस जगह हैं कौन हैं हम
हम अभी तक मुंतज़िर हैं
अब हमें कामिल यक़ीं हैं
इब्न-ए-मरयम लौट आएँगे
हमें ज़िंदा उठाएँगे
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like