‌कालिख पुती लेनिन की प्रतिमा - कर्णसिंह चौहान

karan singh chauhanकर्णसिंह चौहान28 Feb 1948

6 min read · 12.4K reads

राजमार्ग पर खड़ी
तुम्हारी भव्य प्रतिमा का उठा हाथ
सोफ़िया को सूरज का रास्ता दिखाता था ।

प्रवेश द्वार पर तुम्हारी उपस्थिति
एक यकीन था
यह शहर
इसमें आने वाला पथिक
राह नहीं भूलेगा ।

तुम्हारी आँखों की चमक
एक मशाल थी
अंधेरे में भी रास्ता सुझाती हुई ।

यहाँ इस परिधि में
खेलते थे बच्चे
एक-दूसरे में समाए
नौजवान जोड़े
उन्मुक्त यहाँ कितने ?

तुम्हारे पैरों पर पड़े फूलों का
ढेर सारा प्यार
तुम कितने ख़ुश थे लेनिन !
तुमने जो खींच दिया था नक्शा
उसमें लोगों ने
कितने सुन्दर रंग भरे
तुम्हारी घनी मूँछों में छिपी स्मिति
जन-जन के मन में
प्यार बन उमड़ी
तुम्हारी छाया में पला
अम्न और सुख का यह राज
शोषण नहीं
ग़ुलामी नहौं
हिंसा नहीं
बेईमानी नहीं
मनुष्यता की आन और शान में
रचा गया साज
यह कितना खूबसूरत था लेनिन !

यह क्या हुआ
कोलतार पुते तुम्हारे चेहरे पर
कुछ नहीं बचा पहचाना
न दर्प
न हँसी
वो चमक
दिशा में उठा तुम्हारा हाथ
पोंछ रहा अपनी ही कीच
अपने ही बोझ से काँप रही धरती
धसक रहा शहर ।
karan singh chauhan
About the poet

karan singh chauhan कर्णसिंह चौहान

डॉ॰ कर्ण सिंह चौहान वरिष्ठ लेखक और आलोचक हैं। इनकी एक दर्जन से अधिक आलोचना-पुस्तकें, कविता-संकलन, कहानी-संग्रह, यात्रा-वृत्तांत, डायरी और अनुवाद प्रकाशित हैं। मूल रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया लेकिन कई वर्षों तक सोफिया विश्वविद्यालय बल्गारिया,…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्य