सुब्ह से घबरा गए हम शाम से घबरा गए
रोज़ की इस गर्दिश-ए-अय्याम से घबरा गए
काश आ जाएँ पलट कर दिन तिरे आग़ाज़ के
ऐ मोहब्बत हम तिरे अंजाम से घबरा गए
बे-क़रारी की मोहब्बत में भी हद होती है कुछ
हम तो अपने इस दिल-ए-नाकाम से घबरा गए
कब तलक अंजाम दें ये ख़िदमत-ए-आह-ओ-फ़ुग़ाँ
हम तो अब ऐ इश्क़ तेरे नाम से घबरा गए
वो तो इज़हार-ए-मोहब्बत की थी 'शबनम' इक अदा
वो मिरी नज़रों ही के पैग़ाम से घबरा गए








