प्यार भरा जब तन-मन में

कान्ता ग्रोवर शबनमकान्ता ग्रोवर शबनम

1 min read · 12.4K reads

प्यार भरा जब तन-मन में

फूल खिले तब आँगन में

टूट के बरसीं आँखें भी

जब वो न आए सावन में

जान लबों पर आई है

देर न कर अब आवन में

दिल ने जाने क्या देखा

उस निर्मोही साजन में

रूठ न जाए परदेसी

इस सावन मन-भावन में

सब रिश्ते खो जाते हैं

प्यार के इस कदली बन में

'शबनम' आँसू मोती हैं

भर ले अपने दामन में

कान्ता ग्रोवर शबनम
About the poet

कान्ता ग्रोवर शबनम

उपनाम : 'शबनम' मूल नाम : कान्ता ग्रोवर

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कान्ता ग्रोवर शबनम

  1. अजीब रस्म-ए-वफ़ा इख़्तियार करते हैं

    अजीब रस्म-ए-वफ़ा इख़्तियार करते हैंहर इक ख़ुशी तिरे ग़म पर निसार करते हैं

    12.4K reads
  2. ख़ुशी मिले न मिले ग़म से प्यार करते हैं

    ख़ुशी मिले न मिले ग़म से प्यार करते हैंवफ़ा की राह से हम इस तरह गुज़रते हैं

    12.4K reads
  3. इश्क़ का जज़्बा-ए-बेदार बड़ा काम आया

    इश्क़ का जज़्बा-ए-बेदार बड़ा काम आयाबे-ख़ुदी में भी मिरे लब पे तिरा नाम आया

    12.4K reads
  4. सुब्ह से घबरा गए हम शाम से घबरा गए

    सुब्ह से घबरा गए हम शाम से घबरा गएरोज़ की इस गर्दिश-ए-अय्याम से घबरा गए

    12.4K reads
  5. भटक गया था हमारा जो कारवाँ न मिला

    भटक गया था हमारा जो कारवाँ न मिलाकहाँ कहाँ उसे ढूँडा कोई निशाँ न मिला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like