ख़ुशी मिले न मिले ग़म से प्यार करते हैं

कान्ता ग्रोवर शबनमकान्ता ग्रोवर शबनम

1 min read · 12.4K reads

ख़ुशी मिले न मिले ग़म से प्यार करते हैं

वफ़ा की राह से हम इस तरह गुज़रते हैं

हमें ख़बर है तेरा लौटना नहीं मुमकिन

मगर हम अब भी तिरा इंतिज़ार करते हैं

सफ़ीने दामन-ए-साहिल में डूब जाते हैं

जो हौसला हो तो तूफ़ाँ में भी उभरते हैं

मैं आइना हूँ हक़ीक़त का ज़ह्न का दिल का

अगर मैं सामने आऊँ तो लोग डरते हैं

शराब-ख़ाने का रस्ता बड़ा मुक़द्दस है

जनाब-ए-शैख़ भी इस राह से गुज़रते हैं

गुलों के ज़ख़्म भरें कैसे अश्क-ए-'शबनम' से

गुलों के ज़ख़्म तो ख़ून-ए-जिगर से भरते हैं

कान्ता ग्रोवर शबनम
About the poet

कान्ता ग्रोवर शबनम

उपनाम : 'शबनम' मूल नाम : कान्ता ग्रोवर

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like